हमीरपुर: रिठारी गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, कच्चा मकान हुआ धराशायी
थाना कुरारा के रिठारी गांव में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे खाना बनाते समय लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। घर में मौजूद महिला अपने चार बच्चों को लेकर बाहर निकल भागी। करीब पंद्रह मिनट पर सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे कच्चा मकान धराशायी हो गया। हालांकि परिवार के सभी लोग सुरक्षित है। गृहस्थी चौपट हो गई है।