गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP आनंद कुमार के निर्देश पर शराब कांड में 12 व अन्य मामलों में 2 लोग गिरफ्तार
गया SSP आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। SSP आनंद कुमार ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में रंगदारी कांड,डकैती कांड,वारंट,शराब कांड सहित अन्य कांडों में कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।