मोहनिया: कैमूर जिले के पत्रकार परवेज खान ने कहा, चैनपुर विधानसभा में एनडीए के जदयू और बीजेपी दोनों के उम्मीदवार तैयार हैं
कैमूर जिले के पत्रकार परवेज खान ने कहा चैनपुर विधानसभा का मुकाबला दिलचस्प होगा। लेकिन सबसे बड़ी लड़ाई वहां सीट को लेकर एनडीए में देखने को मिलेगा। यह सीट शुरू से बीजेपी का रहा है जिस पर पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद की हार हुई थी और बसपा से जमा खान जीते थे। लेकिन अब वह जदयू में शामिल हो गए हैं। टिकट किसे मिलेगा इसको लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है।