हजारीबाग भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों में डूब गया जब प्रसिद्ध गायिका शहनाज़ अख्तर ने मंच संभाला। उनके भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सुर, संगीत व आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।