मांझी: घाघरा नदी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गैस की किल्लत से भी गई 3 बच्चों की जान
Manjhi, Saran | Mar 27, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में शुक्रवार को करीब 9:00 बजे एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की जान चली गई। गैस खत्म होने के कारण लकड़ी लाने गए तीनों बच्चे घाघरा नदी में डूब गए ।मृतक में सगे भाई बहन धीरज कुमार उर्फ गुंजन 8 वर्ष,रागिनी कुमारी 12 वर्ष के साथ उसकी मौसी प्रियांशी कुमारी 13 वर्ष शामिल है। जो अपने रिश्तेदार में आई थी। गांव में मातम पसर गया है।