देवेंद्रनगर: ककरहटी में ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया, ईदगाह में अदा हुई नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
देश में अमन चैन व खुशहाली की मांगी गई दुआ। हम आपको बता दे कि मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार ईद उल फितर यानी ईद बड़े ही धूमधाम के साथ ककरहटी मे मनाई गई। ईद की नमाज सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह मे जामा मस्जिद के पेश इमाम सैय्यद सगीर अली ने अदा कराई।