परसिया: देवरानी दाई मंदिर में जुटे 63 गांव के आदिवासी, कोया पुनेमी धर्म, गोंडी दर्शन और रीति-रिवाजों पर दी जानकारी
पगारा के पहाड के जंगल में देवरानी दाई मंदिर स्थल पर 63 गांव के आदिवासी एकत्रित हुए। इन आदिवासियों को गोंड समाज की उत्पत्ति, कोया पुनेमी धर्म, गोंडी धर्म दर्शन और रीति रिवाज परंपराओं की जानकारी दी गई। शनिवार को 7 बजे आयोजकों ने बताया कि प्रकृति से जुडे आदिवासी अपना धर्म परंपराए न भूले इसके लिए ये एक बडा आयोजन किया गया।