झालावाड़ में जिला महिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बकानी और रटलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की है।जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुई।