टोल प्लाजा में पार्टनर बनाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी अमित खम्परिया को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी अमित खम्परिया के खिलाफ संजीवनी नगर, मदन महल थाने के अलावा मंडला व नैनपुर में 9 मामले दर्ज थे। इन मामलों में वह 3 साल से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए डेढ़ लाख का इनाम था। आरोपी को नागपुर से पकड़ा गया,