रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी से सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी को गिरफ्तार, ₹8690 की सट्टा रकम, डायरी, मोबाइल और कैलकुलेटर बरामद
रामगंजमंडी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रामभगत मेघवाल को गिरफ्तार किया है।