मुज़फ्फरनगर: मेरठ-जवालागढ़ में युवक की जलाकर हत्या, धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च से न्याय की मांग तेज, पीड़ित परिवार ने सीबीआई की
मेरठ के गांव जवालागढ़ में मुजफ्फरनगर के रहने वाले सोनू कश्यप को 5 जनवरी को कुछ दबंग युवकों ने आग लगाकर हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोनू की बहन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की भी मांग की है। प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।