नाथनगर: नाथनगर में बाढ़ में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए तैराकी प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित
बाढ़ प्रभावित इलाकों में डूबने की घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आयोजित सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। यह प्रशिक्षण 23 मई से 3 जून तक दो पालियों में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों और किशोरों ने भाग लिया।