खलीलाबाद में गोला बाजार से किराने का सामान लादकर जा रहा एक ओवरलोड ई-रिक्शा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सरेया बाईपास के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। नवनिर्माणाधीन पुल के पास बने गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, राहगीरों ने रिक्शा सीधा कर सामान समेटा। चालक सुरक्षित बच गया।