मिल्कीपुर क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को अपराह्न दो बजे जानकारी मिली कि क्षेत्र के तीन विकास खंड के गांवों में कुल 101तालाब है, इनमें 33तालाबों का आवंटन हो चुका है। शेष 68 तालाबों की नीलामी प्रक्रिया चल रही है। आवंटन की प्रक्रिया 22जनवरी तक की जाएगी। मछुआरों और मत्स्य पालन से जुड़े लोग इसका लाभ ले सकते हैं।