अरवल: नगर परिषद कार्यालय के पास सोन नहर हादसे में 24 घंटे बाद युवक का शव बरामद
Arwal, Arwal | Aug 27, 2025 सदर थाना क्षेत्र स्थित सोन नहर रोड पर मंगलवार की हुई सड़क दुर्घटना में बिक्रम के खोरिइटा गांव निवासी ध्रुव कुमार अपनी कार से औरंगाबाद की ओर जा रहे थे तभी नौ नंबर सुलिस के पास कार अनियंत्रित होकर सोन नहर में गिर गई। लेकिन ध्रुव गहरे पानी में डूब गए। 24 घंटे बाद लगातार रेस्क्यू टीम के द्वारा खोजबीन कर नगर परिषद कार्यालय के समीप शव को बरामद किया गया।