कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत पिछले माह दर्ज मामले में फरार आरोपी प्रफुल्ल सिंह उर्फ जानू पुत्र सतीश सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी इतवारी मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 68 नशीले इंजेक्शन जब्त किए थे। सतत् प्रयास और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।