सुसनेर: पिपलिया चाचा के किसान की थ्रेसर मशीन से मौत, सिविल अस्पताल में हुआ पीएम, पुलिस ने मर्ग कायम किया
शनिवार को पिपलिया चाचा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। थ्रेसर मशीन से गेंहू की फसल निकाल रहे किसान 58 वर्षीय मांगीलाल की मोत हो जाने के बाद दोपहर 12 बजे उसके शव का पुराना बस स्टेण्ड स्थित शासकीय सिविल में पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।उसके बाद सुसनेर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर जीरो पर मर्ग कायम किया है।