झांसी: मानिक चौक में नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच हुई झड़प, व्यापारियों ने सभी दुकानों को बंद कर की नारेबाजी
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2026 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक में सोमवार की शाम 5 बजे नगर निगम की अतिक्रमण टीम और व्यापारियों के बीच झड़प हो गई जिसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम हाय हाय के नारे लगाते हुए पूरे मार्केट को बंद करवा दिया व्यापारियों का कहना है की नगर निगम की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ डोर टू डोर कचरे का कलेक्शन कर रही थी मगर यहां कोई भी गाड़ी कचरा उठाने नही आती