बखरी: डरहा में भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान पर हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी की गांव चलो अभियान के तहत बखरी ग्रामीण मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रखंड के डरहा गांव में बैठक की। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज महतो ने की। इस बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अमित कुमार देव ने कहा कि प्रदेश से आए निर्देश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यकर्ता प्रवास करेंगे।