बेतिया के इनरवा से बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जब्त चालक हिरासत में। शनिवार को बिना कागजात के बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली सहित चालक के गिरफ्तारी के दूसरे दिन रविवार के शाम को भी इनरवा पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि रविवार के शाम को इनरवा चौक से एक बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली जाते हुए देखा गया।