फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप वाहन ने दो वर्षीय बालक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया।