चायल: बेनीराम कटरा में ओवरलोड बालू डंपर पर प्रशासन की सख्ती, एक वाहन किया गया सीज
जनपद कौशांबी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डॉ. अमित पाल के निर्देश पर चायल तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सराय अकिल थाना क्षेत्र की बेनी राम कटरा चौकी के अंतर्गत की गई, जहां ओवरलोड बालू से भरा एक डंपर पकड़ा गया। मंगलवार शाम पाँच बजे हुई कार्रवाई मचा हड़कंप!