नावकोठी: नावकोठी में दिव्यांगजनों की 11 सूत्री मांगों को लेकर बैठक, पदाधिकारी को सौंपा प्रस्ताव
नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांगजनों के 11 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता BDOराहुल रंजन ने किया। विभिन्न पंचायत से आए सैंकड़ो दिव्यांगजन महिला पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर दिव्यांगजन संघ के प्रतिनिधियों ने पदाधिकारी के समक्ष दिव्यांगजनों के अधिकार एवं समस्याओं को विस्तार से बताया एवं 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा।