बीना: रेलवे बाईपास स्थित कॉलेज प्रांगण में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए
Bina, Sagar | Sep 29, 2025 नगर में जहां शारदीय नवरात्रि की धूम है और पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है तो वही नवरात्रि पर्व के अवसर पर रेलवे बायपास रोड पर ऐतिहासिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय हुआ ऐतिहासिक आयोजन दुर्गम्मा गरबा समिति, जीवताशा फाउंडेशन एवं गोमती नंदन एमबीए कॉलेज के सहयोग से किया गया। जिसमें विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।