मानसी: ठाठा नवटोलिया में पैसा मांगने जा रही महिला को देवर ने मारपीट कर किया घायल, अस्पताल में उपचार जारी
Mansi, Khagaria | Jul 28, 2024 मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाठा नवटोलिया गांव में पैसा मांगने जा रही महिला के साथ देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा नवटोलिया गांव निवासी वकील यादव की पत्नी रंजो देवी के रुप में हुई है। घायल महिला ने बताई कि बगल के पड़ोसी ने कुछ दिन पूर्व पैसे लिया था। वहीं पैसा मागने जा रही थी।