पूसा: पुसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक का अंक पत्र गलत पाए जाने के बाद DM ने तत्काल कार्य से किया मुक्त
समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पुसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार राय का मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का अंक प्रमाण पत्र जांच के क्रम में गलत पाए जाने के बाद तत्काल कार्य से मुक्त कर दिया है।साथ ही अभी तक प्राप्त मानदेय के वसूली करने को लेकर भी निर्देश जारी किया है।