आज रविवार सुबह करीब 11 बजे कुनकुरी नगर पंचायत के डिबिकोना में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शिव मंदिर समिति द्वारा शिव मंदिर परिसर और सड़क किनारे लगाए गए पौधों और ट्री गार्ड को कुछ अराजक तत्वों द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। स्थानीय ग्रामवासियों के अनुसार, यह कृत्य बेहराटोली निवासी सुरेश टोप्पो और उसके दो बेटों ने किया है।