मेरठ: मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में पिस्टल के बल पर कपड़ा कारोबारी से हुई लूट, पिस्टल के हमले से कारोबारी हुआ घायल
Meerut, Meerut | Feb 11, 2025 मेरठ के कोतवाली थान क्षेत्र में मौजूद एटीएम से रुपए निकाल कर घर जा रहे कपड़ा कारोबारी से हथियारबंद बदमाश ने पिस्टल की नोक पर लूट कर ली। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी घायल हो गया उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है