राजौरी गार्डन: हाई रिटर्न का लालच देकर ₹40 लाख की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को साइबर थाना की टीम ने जयपुर से किया गिरफ्तार
साइबर थाना की टीम ने 40 लाख की चीटिंग के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए जयपुर इलाके में रेड करके एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु कांत शर्मा के रूप में हुई है। यह गैंग IPO में इन्वेस्टमेंट के बदले अच्छे रिटर्न का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाकर चीटिंग की वारदात को अंजाम दे रहा था।