चितरंगी: शक्तिनगर कोटा बस्ती स्थित रिहंद नदी के वोटिंग पॉइंट में दो युवक डूबे, एक का शव बरामद व दूसरे की तलाश जारी
शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा बस्ती मे स्थित रिहंद नदी के वोटिंग पॉइंट में बीते दिवस दिनांक 26/जून/2024 को विंध्यनगर थाना के जैतपुर निवासी 04 युवक पिकनिक के लिए वोट पॉइंट गए हुए थे जहां 02 युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में समा जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई जहां एसडीआरएफ की टीम द्वारा एक का शव बरामद किया व दूसरे की शव का तलाश जारी है।