कैराना क्षेत्र के मवी नॉन अहतमाल गांव के लोग पूर्व प्रधान दिलशाद के नेतृत्व में तहसील में पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कई महिलाएं भी शामिल थीं। पूर्व प्रधान ने बताया कि करीब छह साल पहले 35 लोगों ने गांव में जमीन खरीदकर बसना शुरू किया था। इनके नाम एसआईआर के दौरान विधानसभा मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए थे।