जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गली में एक मकान की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मकान में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि स्थानीय लोगों की कोशिश नाकाम रही। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया।