अमरोहा: अमरोहा की आजाद रोड पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, घटना CCTV में कैद, एक युवक घायल
Amroha, Amroha | Jan 26, 2025 शनिवार की बीती रात करीब 10:00 बजे अमरोहा की आजाद रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला। सड़क पर कार मोड़ते वक्त पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।