कल्याणपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले में चार वर्षीय बच्ची हुई घायल, चेहरे पर काटा कुत्ता पताही प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आवारा कुत्ते के हमले में चार साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।