मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में युवती और परिवार परेशान, इंस्टाग्राम पर धमकी और सड़क पर छेड़छाड़ के मामले में एसएसपी से की गुहार
एक महिला अपनी पुत्री के साथ हुई छेड़छाड़ और परिवार के साथ हुई मारपीट को लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया की एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। यही नहीं, इंस्टाग्राम पर धमकी भरे संदेश भेजकर भी लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।