बेलछी प्रखंड अंतर्गत कोरारी हाई स्कूल से दुल्लहपुर पुलपर को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। सड़क निर्माण के नाम पर पुरानी सड़क को तोड़कर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क पर गिट्टी और पत्थर उखड़ गए हैं। इस सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर से पत्थर उछलते रहते हैं, जिससे वाहन के अनबैलेंस होने का खतरा बना रहता है।