मवई बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रंग पंचमी के अवसर पर पारंपरिक फाग कार्यक्रम आज रविवार की शाम 5 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर फाग गीत गाए और रंग-गुलाल लगाकर पर्व मनाया। इस दौरान प्रभारी सरपंच कैलाश धुर्वे सहित कई नागरिक मौजूद रहे।