तहसील क्षेत्र के ग्राम लिंगापौनार में एक कुम्हार के कच्चे मकान में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में परिवार को करीब 2 लाख रुपए तक का प्रारंभिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना 03 मार्च मंगलवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे की है। मिली जानकारी अनुसार लिंगापौनार निवासी दिनेश पिता मनीराम सोनवाने के कच्चे मकान में अचानक से आग भड़क गई।