पुरनहिया: बराही गांव में आग लगने से 20 घर जलकर राख, लाखों रुपए की संपत्ति का हुआ नुकसान।
जिले के पुरनहिया अंचल क्षेत्र अंतर्गत बराही में अचानक आग लगने के कारण 20 घर जलकर राख हो गए हैं। अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी ने बताया है कि सुबह में खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी चूल्हे में रह गई थी। पछिया हवा तेज बहने के कारण आग लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया।