फरसगांव: नगर पंचायत के वार्ड परिसीमन को लेकर एसडीएम ने फरसगांव में ली बैठक, जनप्रतिनिधियों से की चर्चा
फरसगांव अनुविभागीय कार्यालय के बैठक हाल में फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड परिसीमन को लेकर शुक्रवार को SDM अश्वन कुमार पुसाम ने बैठक ली। बैठक के दौरान नगर पंचायत के अन्तर्गत आने वाले 15 वार्डाे के परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार जनसंख्या में वृद्धि,मतदाताओं की संख्या व भौगलिक स्थित को देखते हुए नगर पंचायत फरसगांव में वार्ड परिसीमन की आवश्यकता पर चर्चा की गई।