बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सेल्समैन ने की आत्महत्या, दुकान में फंदे से लटका मिला शव
Basti, Basti | Dec 29, 2025 बस्ती मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे के पास स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान में कार्यरत सेल्समैन का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भरतलाल सिंह (निवासी पलामू, झारखंड) के रूप में हुई है, जो छह दिन पहले ही काम पर आया था। सोमवार सुबह दुकान न खुलने और फोन न उठने पर पुलिस को सूचना दी गई। पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया।