बस्ती: बस्ती जनपद में बिरयानी दुकान विवाद और अभद्र टिप्पणी को लेकर AIMIM ने किया हल्लाबोल, एसपी ऑफिस पहुँचकर सौंपा ज्ञापन
Basti, Basti | Dec 29, 2025 बस्ती जनपद में बिरयानी और मीट व्यापारियों को कथित रूप से परेशान करने और सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला अब गरमाता जा रहा है। सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे AIMIM के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।