विदिशा नगर: वीर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर विदिशा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई, प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार सुबह 10 बजे दुर्गा नगर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन के साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विधायक मुकेश टंडन ने महाराणा प्रताप के जीवन और बलिदान को याद किया।