बिंदकी: उमरगहना गांव में दीवार गिरने से तीन लोग घायल, दो बकरियों की हुई मौत, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के उमरगज्ञना गांव में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात 12 बजे बेमौसम बारिश तथा हवा के चलते राम प्रकाश के घर की टीन शेड लगी दीवार गिर गई। जिसके चलते नींद में सोए माया देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी राम प्रकाश, राहुल उम्र 25 वर्ष पुत्र विशंभर तथा विकास उम्र 12 वर्ष पुत्र राम प्रकाश घायल हो गए। दीवार गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई।