डिंडौरी से कुकर्रा मठ समनापुर सड़क मार्ग पर धड़ल्ले के साथ तूफान वाहन के ऊपर और बाहर यात्रियों को भरकर ओवरलोडिंग वाहन दौड़ रहे हैं जिसका एक वीडियो रविवार दोपहर 12:00 सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । आप वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वाहन चालक दिलेरी के साथ ओवरलोडिंग कर वाहन चलाने का काम कर रहे हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं ।