सिराथू: विवाद के बाद नशे की हालत में साइकिल से भाग रहे शख्स को जवई पुल पर बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल को भेजा गया अस्पताल
पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पुल पर जवई निवासी सन्तोष उमेश से विवाद करके अफजलपुर वारी की तरफ भाग रहा था। इस दौरान उसे तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घायल संतोष को आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया है।