कोचस: कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व के तहत 173 गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँच
Kochas, Rohtas | Aug 9, 2024 कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 173 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच किया गया। डॉ तुषार कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 173 महिलाओं का शुगर ,बीपी, हीमोग्लोबिन, एचआईवी सहित अन्य जाँच की गई।