कोचस: कोचस बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में महावीरी पूजा कमिटी के द्वारा नाग पंचमी पर्व पर दंगल और अखाड़ा का हुआ आयोजन
Kochas, Rohtas | Aug 9, 2024 रोहतास जिले के कोचस बाजार शिव मंदिर के प्रांगण में नाग पंचमी पर्व के अवसर पर महावीरी पूजा कमेटी के द्वारा दंगल और अखाड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें कई पहलवानों और खिलाड़ियों के द्वारा अपने-अपने पारम्परिक कला प्रदर्शन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष मलिक पासवान ने बताया कि नाग पंचमी पर्व पर 100 वर्ष पूर्व से दंगल और अखाड़े का आयोजन पूर्वजों द्वारा किया जाता रहा है।