मेदिनीनगर (डालटनगंज): देव दीपावली घाट पर भव्य आयोजन, हिंदू परिषद और राष्ट्रीय महिला परिषद मिलकर करेंगी ‘मिस पलामू’ प्रतियोगिता
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय महिला परिषद ने देव दीपावली और वीर वीरांगना ‘मिस पलामू’ प्रतियोगिता के भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। इस कार्यक्रम के लिए जिले के मेदिनीनगर एसडीएम सुलोचना मीना से शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मिलकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आयोजन 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पलामू के कोयल नदी के देव दीपावली घाट पर होगा।