विदिशा नगर: वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक चतुर नारायण पाराशर जी का विदिशा में आगमन
सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति के मंडल अध्यक्ष के आमंत्रण पर वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक चतुर नारायण पाराशर का विदिशा आगमन हुआ। उनका स्वागत विवेकानंद चौराहे पर किया गया, जिसके बाद वे सीधा बटुक महाराज के निवास पहुंचे, जहां धार्मिक श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। चतुर नारायण पाराशर आज रात्रि में वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे।